https://www.xxzza1.com
Thursday, April 25, 2024
Home राजनीति शाहीन बाग़ में लंगर चलाने के आरोप में कई महीनों से गिरफ्तार...

शाहीन बाग़ में लंगर चलाने के आरोप में कई महीनों से गिरफ्तार है सिख युवा

इंडिया टुमारो से बात करते हुए पीड़ित लवप्रीत सिंह उर्फ राजकुमार के पिता अमरीक सिंह ने कहा कि, “मेरे बेटे को जून में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने शाहीन बाग़ में चल रहे CAA विरोधी प्रदर्शन में हरियाणा से आकर लंगर चलाने में सहयोग किया था जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.”

मसीहुज़्ज़मा अंसारी | इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | हरियाणा के कैथल जिले के शादीपुर गांव के रहने वाले लवप्रीत सिंह उर्फ राजकुमार (18) को जून माह में NIA ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. परिवार का आरोप है कि दिल्ली के शाहीन बाग़ में CAA विरोधी प्रदर्शनकरियों के लिए लंगर ले जाने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

पीड़ित के घर वालों का कहना है कि लवप्रीत सिंह नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में शाहीन बाग़ में चल रहे प्रदर्शन में लंगर की सेवा के लिए दिल्ली गया था.

इंडिया टुमारो से बात करते हुए पीड़ित लवप्रीत सिंह उर्फ राजकुमार के पिता अमरीक सिंह ने कहा कि, “मेरे बेटे को जून में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसने शाहीन बाग़ में चल रहे CAA विरोधी प्रदर्शन में हरियाणा से आकर लंगर चलाने में सहयोग किया था जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.”

उन्होंने बताया कि, “लवप्रीत सीसीटीवी लगाने का काम करता है. वो कभी भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा. उन्हें पुलिस ने रास्ते से उठाया है.”

दिल्ली पुलिस ने लवप्रीत पर UAPA के तहस मामला दर्ज किया है.

लवप्रीत को पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया बाद में पंजाब की पटियाला पुलिस ने भी उसपर मामला दर्ज किया है.

एफआईआर के अनुसार दिल्ली पुलिस ने लवप्रीत को उसके अन्य साथियों के साथ एक पिस्टल और कुछ कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसपर UAPA लगाया गया है.

इंडिया टुमारो से बात करते हुए एडवोकेट तमन्ना पंकज ने बताया कि, “लवप्रीत की गिरफ्तारी के लगभग 5 महीने पूरे होने को हैं. उनपर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाया गया है. लवप्रीत पर दिल्ली और पंजाब में मामले दर्ज किए गए हैं.”

तमन्ना ने बताया कि, “इस मामले में अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की गयी है.”

इंडिया टुमारो से बात करते हुए एपीसीआर के नेशनल कोआरडीनेटर अधिवक्ता शोएब कहते हैं, “पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित राजकुमार पर बेबुनियाद इल्ज़ाम लगाया गया है.”

शोएब कहते हैं, “एपीसीआर पीड़ित राजकुमार को इन्साफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है और उन्हें क़ानूनी लड़ाई में हर संभव मदद करेगा.”

शाहीन बाग़ में CAA विरोधी प्रदर्शन में हरियाणा और पंजाब के बहुत से सिख, किसान संगठनों ने प्रदर्शनकारियों के लिए दिल्ली के शाहीन बाग़ में लंगर चलाया था. बहुत से युवा और सामाजिक कार्यकर्ता लंगर में सहयोग किए थे.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...
- Advertisement -

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...

Related News

मदरसा बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य, हाईकोर्ट का फैसला राजनीति से प्रेरित था: यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस

इंडिया टुमारो लखनऊ | सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 को असंवैधानिक घोषित करने...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here