Wednesday, September 27, 2023
Home सिटिज़न जर्नलिज्म उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में दलित युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

बाराबंकी, 16 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश में हाथरस में दलित युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि बाराबंकी में इस तरह की एक और घटना सामने आयी है। यहां के सतरिख थाना क्षेत्र में धान काटने गई 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपियों की तलाश जारी है।

बराबंकी प्रभारी पुलिस अधीक्षक आर.के. गौतम ने बताया कि बाराबंकी के थाना सतरिख में एक युवती का शव धान के खेत पर मिला था। मृतका के पिता की तहरीर के अनुसार, उसकी उम्र 18 वर्ष की थी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सतरिख में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम र्पिोट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा 376 भी लगा दिया गया है। मृतका के परिजनों पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अहम सुराग जुटा लिए गये हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।”

बाराबंकी के थाना सतरिख की ग्राम पंचायत सेठमऊ की अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के मामले में देर रात उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद गांव में फिलहाल एहतियातन पुलिस बल तैनात है। आइजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारजन के बयान को दर्ज कराया है।

वारदात को लेकर राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए। जैदपुर से सपा विधायक गौरव रावत व कांग्रेस नेता तनुज पुनिया समर्थकों के साथ पोस्टमार्टम हाउस और गांव पहुंचे व परिवारजन से बात कर सांत्वना दी थी। सपा विधायक ने प्रशासन पर पीड़ितों को पोस्टमार्टम हाउस आने से रोकने का आरोप लगाया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया। कहा, सरकार को बदनाम और अस्थिर करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

–आईएएनएस

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

मणिपुर की जनता 147 दिनों से परेशान है, PM के पास वहां दौरा करने का समय नहीं : कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर की 147 दिनों से असमान्य...
- Advertisement -

AIUDF ने कहा- ‘INDIA गठबंधन नहीं चाहता राष्ट्रीय राजनीति में कोई मुस्लिम चेहरा उभरे’

इंडिया टुमारो गुवाहाटी | असम की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड...

मध्य प्रदेश में CM के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़कर भाजपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. कांग्रेस भाजपा को सत्ता...

मुस्लिम छात्र को मारने का मामला: FIR से आरोप हटाने पर UP पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | मुज़फ़्फ़रनगर में एक स्कूल के टीचर द्वारा मुस्लिम छात्र को उसके सहपाठी छात्रों से...

Related News

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गाँधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

इंडिया टुमारो हैदराबाद | ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आगामी...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here