Wednesday, September 27, 2023
Home पॉलिटिक्स आज़म ख़ान को मिली ज़मानत, पत्नी और बेटे को रिहा करने के...

आज़म ख़ान को मिली ज़मानत, पत्नी और बेटे को रिहा करने के आदेश

लखनऊ, 13 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर से सांसद आजम खां की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को जमानत मंजूर कर ली। आजम खां के साथ उनकी विधायक पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा तथा बेटे अब्दुल्ला आजम खां को भी जमानत मिली है। कोर्ट ने डॉ. तंजीन फात्मा तथा बेटे अब्दुल्ला आजम खां को तत्काल जेल से रिहा करने का निर्देश दिया है, जबकि आजम खां को इस केस के शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना का बयान दर्ज होने के बाद रिहा करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने विचारण न्यायालय अलीगढ़ से कोर्ट खुलने पर तीन महीने के भीतर शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने की उम्मीद की है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने डॉ. तंजीन फातिमा, मोहम्मद आजम खां व मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की जमानत अर्जियों को निस्तारित करते हुए दिया है।

आजम खां व तंजीन फातिमा पर आरोप है कि उनके बेटे के दो जन्मतिथि प्रमाणपत्र बने हैं। एक नगर पालिका परिषद रामपुर व दूसरा नगर निगम लखनऊ से बनवाया गया है। दोनों में जन्म तिथि में काफी अंतर है।

अब्दुल्ला आजम खां पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का फायदा उठाकर विधानसभा चुनाव लड़ने का आरोप है। हाईकोर्ट ने इनका चुनाव निरस्त कर दिया है।

अब्दुल्ला आजम खां का कहना था कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। इसलिए जमानत पर रिहा किया जाए। तंजीन फातिमा का कहना था कि महिला होने के कारण जमानत दी जाए।

ज्ञात हो कि दोनों केस में जमानत के बाद भी आजम खां अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। कोर्ट ने बीती 17 सितंबर को इस मामले में सुनवाई के बाद फैसला अपने पास रखा था। आजम खां पर मजकूरा मामलों के अलावा भी कई केस दर्ज हैं। जब तक उन्हें सभी मामलों में जमानत नहीं मिल जाती, वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

इससे पहले सपा सांसद आजम तथा पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला को रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से सात अक्टूबर को जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन कब्जे के तीन मामलों में जमानत मिल चुकी थी।

(आईएएनएस)

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

मणिपुर की जनता 147 दिनों से परेशान है, PM के पास वहां दौरा करने का समय नहीं : कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर की 147 दिनों से असमान्य...
- Advertisement -

AIUDF ने कहा- ‘INDIA गठबंधन नहीं चाहता राष्ट्रीय राजनीति में कोई मुस्लिम चेहरा उभरे’

इंडिया टुमारो गुवाहाटी | असम की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड...

मध्य प्रदेश में CM के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़कर भाजपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. कांग्रेस भाजपा को सत्ता...

मुस्लिम छात्र को मारने का मामला: FIR से आरोप हटाने पर UP पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | मुज़फ़्फ़रनगर में एक स्कूल के टीचर द्वारा मुस्लिम छात्र को उसके सहपाठी छात्रों से...

Related News

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गाँधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

इंडिया टुमारो हैदराबाद | ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आगामी...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here