https://www.xxzza1.com
Friday, March 29, 2024
Home वर्ल्ड अफेयर्स मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता मोहम्मद बादी को आजीवन कारावास

मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता मोहम्मद बादी को आजीवन कारावास

काहिरा, 14 सितंबर | मिस्र की एक अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड समूह के प्रमुख नेता मोहम्मद बादी को 2013 की एक हिंसक घटना के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बादी के पहले से ही कई मामलों में सजा भुगतने की ख़बर आती रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अहराम ऑनलाइन के हवाले से लिखा है कि शनिवार को बादी के साथ मोहम्मद अल-बेलतागी, सफावत हेगाजी समेत समूह के 9 अन्य नेताओं को तटीय पोर्ट सईद प्रांत में पुलिस स्टेशन से हथियारी चोरी के मामले में आजीवन जेल की सजा सुनाई गई।

अहराम ऑनलाइन ने आगे लिखा कि 2017 में केसेसन कोर्ट ने प्रतिवादियों की जेल की पिछली सजा को रद्द कर दिया था और मामले पर पुनर्विचार का आदेश दिया था। इसके बाद पुनर्विचार में उन्हें यह सजा हुई है।

अभियोजन पक्ष ने प्रतिवादियों पर 5 लोगों की हत्या, 70 लोगों की हत्या का प्रयास, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नष्ट करने, पोर्ट सईद के अल-अरब पुलिस स्टेशन से गोला बारूद और हथियार की चोरी करने और हिंसा-अराजकता उकसाने का आरोप लगाया था।

हालांकि यह आखिरी आदेश नहीं है और अभी भी कोर्ट ऑफ केसेसन के सामने चुनौती दी जा सकती है।

मिस्र के कानून के अनुसार आजीवन कारावास की सजा 25 वर्ष है।

2010 में मुस्लिम ब्रदरहुड के आठवें प्रमुख के रूप में बादी को चुना गया था और 2013 में उसे काहिरा में 10 लोगों की हत्या के एक अन्य मामले में मौत की सजा दी गई थी। इतना ही नहीं उसे हिंसा के आरोपों में कुल 100 से ज्यादा साल की सजा मिल चुकी है।

–आईएएनएस

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का निधन, सुनवाई के दौरान धीमा ज़हर देने का लगाया था आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद राजनेता और पूर्व विधायक मुख़्तार...
- Advertisement -

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

Related News

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here